Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर के शहाबुद्दीनपुर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। 55 वर्षीय महिला का शव उसके बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोग हाथ में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर निकल आए। उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति की जमकर पिटाई भी की। जिसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मुजफ्फरनगर में 55 वर्षीय महिला की हत्या
स्वास्थ्य विभाग में काम करती थी महिला
मृतक महिला की पहचान शहाबुद्दीनपुर निवासी 55 वर्षीय बबीता के तौर पर हुई है। वह महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं और मलीरा गांव में तैनात थी। बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि शहाबुद्दीनपुर रोड पर एक घर में महिला का शव खून से लथपथ हालत में बेडरूम में मिला है। महिला अपने घर में पति चंद्रपाल और बेटे गौरव के साथ रहती थी। हालांकि उसका बेटा भी बाहर नौकरी करता था। प्रथम दृष्टया के अनुसार किसी धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या की गई है।
बेडरूम के पास मिला सीसीटीवी कैमरा
इस वारदात के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। साथ ही पुलिस फोर्स भी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के घर में बेडरूम के पास भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति कमरे में दाखिल होता हुआ नजर आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
मोहल्लेवासियों ने एक संदिग्ध को बेरहमी से पीटा
इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब मोहल्ले के निवासी भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने हाथ में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ शोर मचाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेकर बिना किसी पुष्टि के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके आधार पर पुलिस अब जांच में जुटी है।
पुलिस ने की शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजू कुमार शाव ने बताया कि इस हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की और कहा कि इलाके में किसी तरह की चोरी या बदमाशी की घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी नागरिक कानून अपने हाथ में न ले, वरना उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
