गाजियाबाद: जिले के विकास को अब और तेजी से पंख लगेंगे। चूंकि, मुरादनगर और डासना को भी अब नगर निगम में शामिल किया जाएगा। अभी मुरादनगर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। इसके साथ ही डासना नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। विधायक और सांसद के चुनाव के दौरान इन दोनों क्षेत्रों का काफी अहम रोल रहता है, लिहाजा, यहां रहने वाले लोगों को और सुविधाएं मुहैया हो सकें, इसके लिए शासन ने कवायद शुरू की है।
फाइल फोटो
