सहारनपुर की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भयानक धमाका, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

सहारनपुर के शेखपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक टायर-से-तेल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के समय फैक्ट्री में मौजूद कई मजदूर गंभीर स्थिति में फंस गए। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर पांच मजदूरों को सुरक्षित निकाला, जबकि दो की मौत हो गई।

Saharanpur Factory Explosion: यूपी के सहारनपुर जिले के शेखपुरा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम एक फैक्ट्री में गंभीर हादसा हुआ। टायरों से तेल निकालने वाली इस फैक्ट्री में बॉयलर अचानक फट गया, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में भय का माहौल बन गया।

Major Explosion at a Factory in Saharanpur (Symbolic Photo: Canva)

सहारनपुर की एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। अचानक बॉयलर फटने से आग फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया।

End of Feed