Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन से टकराया तेंदुआ, हुई मौत, नोएडा में दिखा था आखिरी बार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 12:41 PM IST

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर टोल प्‍लाजा के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन से टकराकर एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम अब पूरे मामले की जांच में जुटा है। बीते दिनों मेरठ और नोएडा में कई बार तेंदुआ देखा गया। ऐसे में वन विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि हादसे का शिकार तेंदुआ कहां से आया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोजपुर टोल प्‍लाजा के पास वाहन से टकराया तेंदुआ
  • चार से पांच साल का है तेंदुआ, सिर में गंभीर चोट से मौत
  • वन विभाग ने भोजपुर थाने में दर्ज कराया एफआईआर

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर के टोल प्‍लाजा के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक तेंदुआ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक (डीएफओ) मनीष सिंह ने बताया कि, जांच की जा रही है कि यह तेंदुआ कहा से आया और यहां तक कैसे पहुंचा। हालही में नोएडा और मेरठ में कई बार तेंदुआ देखा गया था।

Leopard killed in road accident

हादसे का शिकार तेंदुआ

वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण नाक और मुंह से बहुत ज्‍यादा रक्तस्राव हुआ है। चेहरे पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि, मरने वाले तेंदुआ की उम्र करीब चार से पांच साल है। यह एक व्यस्क नर है। इसके नाखून, खाल और दांत सुरक्षित है। इस हादसे को लेकर वन विभाग की तरफ से विभिन्‍न धाराओं के तहत थाना भोजपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वन विभाग के अनुसार, तीन चिकित्सकों का पैनल आज दोपहर तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कर तेंदुआ के बारे में अहम जानकारी जुटाएगा।

End of Feed