कौन हैं आजम खान के बेटे की करीबी एकता कौशिक? IT की रेड में मिलीं हैं लग्जरी कारें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 02:07 PM IST

Ekta Kaushik News : इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एकता कौशिक के मकान को अंदर से बंद कर लिया है और किसी को अंदर या बाहर आने जाने की इजाजत नहीं दी। बता दें कि जौहर ट्रस्ट से जुड़े लोग आयकर विभाग की रडार पर हैं। एकता जीडीए के पूर्व जेई परितोष शर्मा की पुत्रवधू हैं।

Ekta Kaushik : आयकर विभाग के छापे के बाद गाजियाबाद की एकता कौशिक चर्चा में हैं। आईटी विभाग ने एकता के गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास पर बुधवार सुबह छापा मारा। एकता सपा नेता आजम खान के बेटे की दोस्त एवं उनके परिवार की करीबी हैं। वह जौहर अली ट्रस्ट का कामकाज भी संभालती हैं। एकता के घर से आईटी विभाग को लग्जरी कारें मिली हैं। बुधवार सुबह दो गाड़ियों से आयकर के लोग एकता कौशिक के घर पर पहुंचे।

Ekta kaushik

आजम खान परिवार की करीबी हैं एकता कौशिक।

बताया जाता है कि एकता आजम खान के बेटे अदीब के साथ पढ़ी हुई हैं और जब आजम खान बीमार थे तो वह उनकी देखरेख किया करती थीं। बुधवार को आईटी के अधिकारी कौशिक के राजनगर सेक्टर 9 स्थित आवास पहुंचे और घर की तलाशी लेनी शुरू की। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एकता कौशिक के मकान को अंदर से बंद कर लिया है और किसी को अंदर या बाहर आने जाने की इजाजत नहीं दी। बता दें कि जौहर ट्रस्ट से जुड़े लोग आयकर विभाग की रडार पर हैं।

End of Feed