Ghaziabad: देश की पहली रैपिड रेल तैयार, इस दिन से शुरू होगा ट्रायल, दौड़ेगी साहिबाबाद-दुहाई के बीच

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 04:26 PM IST

Rapid Rail Trial In Ghaziabad: देश की पहली रैपिड रेल पटरियों पर दौड़नें के लिए तैयार है। नए साल के साथ ही एनसीआरटीसी द्वारा इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। रैपिड रेल अगले साल मार्च माह से साहिबाबाद और दुहाई के बीच आम यात्रियों के लिए चलने लगेगी। वहीं, वर्ष 2025 से 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर पर रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल के पहले सप्‍ताह में शुरू हो जाएगा रैपिड रेल का ट्रायल
  • मार्च 2023 से साहिबाबाद और दुहाई के बीच यात्री कर सकेंगे सफर
  • वर्ष 2025 से 82 किलोमीटर के पूरे कॉरिडोर पर रैपिड रेल का संचालन

Rapid Rail Trial In Ghaziabad: देश की पहली रैपिड रेल प्राथमिक खंड पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। एनसीआरटीसी ने इसके ट्रायल की सभी तैयारी पूरी कर ली है। नए साल के पहले सप्‍ताह से इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसके बाद मार्च 2023 से यह 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई के बीच आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। अभी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण काफी तेज रफ्तार में किया जा रहा है। करीब 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर पर वर्ष 2025 से रैपिड रेल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Rapid Rail

जनवरी माह से शुरू होगा रैपिड रेल का ट्रायल

एनसीआरटीसी की तरफ से ट्रायल की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 17 किलोमीटर के प्राथमिकता खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। साहिबाबाद स्टेशन पर ग्राउंड, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म का सिविल वर्क पूरा हो गया है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर भी लगा दिया गया है। एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस स्‍टेशन पर तीन प्रवेश/निकास द्वार बनाए गए हैं। इसमें से एक द्वार साहिबाबाद बस अड्डे, दूसरा वसुंधरा और तीसरा साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की तरफ बनाया गया है। गाजियाबाद स्टेशन व अन्‍य स्‍टेशनों का काम भी 90 से 95 फीसदी पूरा हो चुका है।

End of Feed