गाजियाबाद की सनसिटी में जल्द ही मिलेगा रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका

Ghaziabad Sun city Township: यूपी के गाजियाबाद में सनसिटी टाउनशिप का संशोधित डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इस डीपीआर पर सुझाव और आपत्ति के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। उसके निस्तारण के बाद इसे बोर्ड बैठक में मंजूरी दिलाई जाएगी और फिर शासन के पास भेजा जाएगा। इससे जल्द की सनसिटी में लोगों को रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा।

Ghaziabad Sun City Township: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनसिटि टाउनशिप में जल्द ही लोगों को आवासीय और व्यावसायिक भूखंड खरीदने का मौका मिलने वाला है। जानकारी के लिए जीडीए ने सनसिटी टाउनशिप के संशोधित डीपीआर पर सुझाव और आपत्ति मांगी है। आपत्ति और सुझाव की अंतिम तिथि 7 जुलाई तय की गई है। प्राप्त आपत्ति और सुझाव का निपटान करने के बाद बोर्ड की तरफ से इसे मंजूरी मिलेगी।

Ghaziabad Township

गाजियाबाद सनसिटी में जल्द मिलेगा रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कितनी एकड़ जमीन पर होगा सनसिटी टाउनशिप का विकास

जानकारी के लिए बता दें कि सनसिटी टाउनशिप का विकास संशोधित डीपीआर के अनुसार, 2,420.11 एकड़ की भूमि पर किया जाएगा। इसमें डासना, बयाना, नायफल, सादिकपुर, काजीपुरा, सादतनगर इकला और रघुनाथपुर के गांव की जमीन को शामिल किया गया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, जीडीए के अधिकारियों ने संशोधित डीपीआर सुझाव और आपत्ति जताने के लिए 30 दिन का समय दिया था, जो 7 जुलाई को पूरा हो जाएगा। उसके बाद प्राप्त आपत्ति और सुझाव के निपटान का कार्य किया जाएगा।

End of Feed