Ghaziabad में बिजली कटौती से हैं परेशान? यहां करें शिकायत तुरंत मिलेगा समाधान!

Ghaziabad Electricity Customer Care Toll Free Number : गाजियाबाद में रह रहे लोग बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) के टोल फ्री नंबर 18001803002 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप नं (WhatsApp) No 7859804803 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Ghaziabad Electricity Customer Care Toll Free Number : इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन-दोपहर तो दूर लोग देर रात तक लू के थपेड़े सहने को मजबूर हैं। विशेषतौर पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी जलाने को आतुर है। यहां गर्मी से न तो दिन में चैन है न रात में सुकून। गर्मी ने नींद और चैन दोनों लूट लिया है। रही-सही कसर बिजली की कटौती (Power Cut) पूरी कर रहा है। अगर, आप उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहते हैं तो बिजली कटौती से आपकी भी नींद उड़ी होगी। गर्मी के कारण बिजली कटौती होने पर परेशान होने और हाथ पंखा हिलाने के अलावा आपके पास भी कोई विकल्प शेष नहीं बचा होगा। हम यहां आपको बिजली कंपनी के टोल-फ्री नंबर बता रहे हैं, जिन पर कॉल करके आप पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र में कितनी देर का पावर कट है? बिजली क्यों गई है? और बिजली कब तक आएगी?

End of Feed