Ghaziabad Accident: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 दोस्तों की मौत; वाहन चालक फरार

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में एनएच-9 पर एक तेज रफ्तार बाइक की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में मंगलवार देर रात एनएच-9 पर दर्दनाक हादसा हो गया। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की भी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Accident

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र में आईपीईएम कॉलेज कट के पास हुई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) रितेश त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ितों की पहचान आर्यन (16), भावुक तोमर (15) और मयंक (11) के रूप में हुई है, जो क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में शांति नगर, स्ट्रीट नंबर 6 के निवासी थे। तीनों गहरे दोस्त थे और घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

End of Feed