Ghaziabad: गाजियाबाद में आवारा कुत्ते द्वारा एक बच्ची को नोचने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विजय नगर इलाके में शनिवार रात घर के बाहर खेल रही एक वर्षीय बच्ची पर कुत्ते ने जानलेवा हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे और शरीर पर बुरी तरह से नोच लिया, जिससे गहरे घाव हो गए। घटना के बाद स्वजन घायल बच्ची को लेकर जिला एमएमजी अस्पताल भागे। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां पर बच्ची की स्थित अभी भी गंभीर बनी हुई है।
गाजियाबाद में आवारा कुत्ते ने बच्ची पर किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानकारी अनुसार, विजय नगर में रहने वाले विजय की एक वर्षीय बच्ची रिया घर के बाहर खेल रही थी। वहां पर परिवार के दूसरे सदस्य भी बैठे थे। इसी दौराना वहां पर आवारा कुत्ता आया और सीधे बच्ची पर हमला बोल दिया। जब तक स्वजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक कुत्ते ने बच्ची को कई जगह से नोच लिया। लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर कुत्ते को वहां से भगाया और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।
