Ghaziabad: बेटे को नहीं पसंद आया मां से पड़ोसी का प्रेम प्रसंग, लोहे की रॉड मारकर की हत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 01:28 PM IST

Ghaziabad: साहिबाबाद स्थित राजीव कॉलोनी में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी मां का मृतक के साथ प्रेम प्रसंग का शक था। इस बात को लेकर कॉलोनी के लोग आरोपी का मजाक उड़ाते थे। जिस वजह से उसने पड़ोसी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी और इसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मां के प्रेम प्रसंग पर आरोपी का कॉलोनी के लोग उड़ाते थे मजाक
  • मां-बाप के सामने ही आरोपी ने मृतक पर रॉड से बोला हमला
  • पुलिस ने हत्‍या के आरोप में बेटे और मां-बाप को किया गिरफ्तार

Ghaziabad: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में स्थित राजीव कॉलोनी में हत्‍या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक ने अपनी मां के प्रेम प्रसंग के शक में पड़ोसी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक को शक था कि मृतक के साथ उसकी मां का प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी वजह से कॉलोनी के लोग और उसके दोस्‍त उसका मजाक उड़ाते थे। जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजकुमार के तौर पर हुई है।

ghaziabad police

घटना की जानकारी देती साहिबाबाद एसीपी पूनम मिश्रा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने राजकुमार पर शनिवार रात को हमला किया था। जिसके बाद से गंभीर हालत में उसका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार शाम घायल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने डीएलएफ चौकी पहुंच कर आरोपी, उसकी मां और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी पुलिस ने बरामद कर ली।

End of Feed