Rapid Rail Project: जनवरी में इस तारीख से रैपिड रेल का मुख्य ट्रायल, मार्च माह से यात्री ले सकेंगे सफर का मजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 07:04 PM IST

Rapid Rail Project: देश की पहली रैपिड ट्रेन का 15 से 20 जनवरी के बीच मुख्‍य ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन पर आम लोग मार्च, 2023 से दुहाई डिपो से साहिबाबाद के बीच सफर कर सकेंगे। इस रेलवे खंड पर अभी ओवरहेड इक्विपमेंट लाइन के इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है, जो 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रैपिड ट्रेन का 15 से 20 जनवरी के बीच मुख्‍य ट्रायल शुरू
  • अभी चल रहा ओवरहेड इक्विपमेंट लाइन इंस्टालेशन का कार्य
  • मार्च 2023 से दुहाई डिपो और साहिबाबाद के बीच होगा सफर

Rapid Rail Project: देश की पहली रैपिड ट्रेन का पटरियों पर उतरने का इंतजार अब खत्‍म होने वाला है। इस ट्रेन का 15 से 20 जनवरी के बीच मुख्‍य ट्रायल शुरू हो जाएगा। वहीं, मार्च, 2023 से यह दुहाई डिपो से साहिबाबाद के बीच यात्रियों के लिए दौड़ने लगेगी। मतलब, इन दोनों स्‍टोशनों के बीच आम लोग सफर कर सकेंगे। बता दें कि, रैपिड ट्रेन का मुख्य ट्रायल दिसंबर माह में शुरू होना था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण इसे टाल दिया गया। अब जनवरी से मुख्‍य ट्रायल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी फाइनल तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

Ghaziabad News

देश की पहली रैपिड रेल का मुख्‍य ट्रायल 15 जनवरी के बाद

बता दें की देश की पहली रैपिड ट्रेन का एनसीआरटीसी द्वारा दिल्ली से मेरठ के बीच वर्ष 2025 में रैपिड ट्रेन का परिचालन किया जाना है। इस पूरे रेलवे कॉरिडोर को तीन खंड में पूरा किया जाना है। इसका पहला खंड साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबा है। इस खंड पर रैपिड रेल को मार्च 2023 से यात्रा के लिए शुरू किया जाना है। इस खंड पर ट्रैक बनाने का कार्य पूरा हो गया है। यहां पर अब ओवरहेड इक्विपमेंट लाइन के इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार इसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। बाकि का कार्य भी 15 जनवरी से पहले पूरा कर मुख्य ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रायल में ट्रेन की भार क्षमता, सुरक्षा और सुविधा की जांच होगी।

End of Feed