Ghaziabad: किरायेदार के पास डेढ़ करोड़ देख मकान मालिक को आया लालच, कर दिए पीएचडी स्कॉलर के टुकड़े-टुकड़े

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 09:45 PM IST

Ghaziabad: मोदीनगर इलाके में एक पीएचडी स्कॉलर की हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह हत्‍या दो माह पहले छात्र के मकान मालिक ने की थी, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ। आरोपी ने छात्र के डेढ़ करोड़ हड़पने के लिए पहले गला घोंटकर हत्‍या की और फिर चार टुकड़ों में काट कर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकान मालिक ने मृतक छात्र से लिए थे 60 लाख रुपये उधार
  • आरोपियों ने 7 अक्‍टूबर को ही कर दी थी छात्र की हत्‍या
  • आरोपियों ने हत्‍या के बाद शव के चार टुकड़े कर गंगनहर में फेंका

Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक पीएचडी स्कॉलर की हत्‍या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस हत्‍या की वारदात को मृतक छात्र के मकान मालिक ने अंजाम दिया। आरोपी ने हत्‍या के बाद शव को चार टुकड़ों में काटकर उसे गंगनहर में फेंक दिया। जब मृतक छात्र से उसके दोस्‍त संपर्क नहीं कर पाए तो पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने अब इस सनसनीखेज हत्‍या के मामले का खुलासा किया है। हत्‍या के आरोप में पुलिस ने आरोपी मकान मालिक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्‍द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Ghaziabad Police

गाजियाबाद में पीएचडी स्‍कॉलर की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित खोकर नाम का पीएचडी स्कॉलर मोदीनगर में उमेश नाम के एक व्‍यक्ति के यहां पर किराये पर रह रहा था। अंकित को जमीन बेच कर डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। यह जानकारी उमेश को भी लग गई थी। जिसके बाद उमेश ने अंकित से बिजनस करने के लिए 60 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि, उमेश ने जब तय समय में पैसे नहीं लौटाए तो अंकित ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। वहीं, उमेश इन पैसों को लौटाने की जगह अंकित के बाकि के पैसे भी हड़पना चाहता था। इसलिए उसने अंकित से मारपीट कर उसके मोबाइल से 40 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद अंकित की हत्या कर उसके शव के चार टुकड़े कर दिए और गंगनहर में फेंक दिया।

End of Feed