Ghaziabad News: पति के गाली देने का विरोध पत्‍नी को पड़ा भारी, क्रिकेट बैट से तोड़ दी पत्‍नी की नाक, गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:51 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक पारिवारिक झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्‍नी को कमरे में बंद कर जमकर पीटने के साथ क्रिकेट बैट से उसकी नाक तोड़ दी। घायल महिला का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पति पर आए दिन पत्‍नी से मारपीट करने का आरोप
  2. पुलिस में शिकायत की बात सुनकर पति ने बोला हमला
  3. गंभीर रूप से घायल महिला का चल रहा इलाज, पति गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पारिवारिक झगड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर-3 में घरेलू झगड़े के दौरान एक पति ने क्रिकेट बैट से पीटी-पीटकर अपनी पत्‍नी की नाक तोड़ दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इंदिरापुरम थाने में पति विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पति को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

6

गाजियाबाद में पति ने पत्‍नी को जमकर पीटा, टूटी नाक। (सांकेतिक फोटो)

पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में दर्ज कराए गए बयान के अनुसार, उसका पति विनोद हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर उससे झगड़ा करता रहता है। इस दौरान वह मारपीट और गाली-गलौज भी करता। पीड़िता ने बताया कि, शनिवार को भी उसके पति विनोद ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने महिला के माता-पिता को गालियां देना शुरू कर दिया।

End of Feed