Ghaziabad: गाजियाबाद में नए साल से शुरू होगा वैशाली-मोहन नगर मेट्रो प्रोजेक्ट, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 08:46 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से धरातल पर आने का इंतजार कर रहे वैशाली-मोहन नगर मेट्रो रूट को इस वित्‍त वर्ष में यूपी सरकार की तरफ से फंड मिल सकता है। यह जानकारी यूपी के प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा भेजे गए एक पत्र के जवाब में दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले वित्‍त वर्ष में वैशाली-मोहन नगर मेट्रो रूट को मिलेगा फंड
  • जीडीए उपाध्‍यक्ष के पत्र के जवाब में बताया गया
  • फंड मिलने के बाद अगले साल से शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य

Ghaziabad: लंबे समय से वैशाली-मोहन नगर मेट्रो रूट के निर्माण का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। यूपी सरकार इस प्रोजेक्‍ट को नए साल में अमलीजामा पहनाने का प्‍लान बना रही है। वर्ष 2023 के वित्त वर्ष में इस प्रोजेक्ट के लिए यूपी सरकार द्वारा बजट जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद मेट्रो लाइन निर्माण का कार्य शुरू होगा। यह जानकारी यूपी के प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा भेजे गए एक पत्र के जवाब में दिया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि, गाजियाबाद में इस मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यूपी सरकार ने अभी तक बजट जारी नहीं किया है, लेकिन अगले वित्‍त वर्ष (मार्च 2023) में इस रूट के लिए बजट जारी करने की योजना है।

Ghaziabad Metro Project

वैशाली-मोहन नगर मेट्रो रूट को नए वित्‍त वर्ष में मिलेगा फंड

बता दें कि वैशाली-मोहन नगर मेट्रो प्रोजेक्‍ट को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयार किया है, लेकिन जीडीए अभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। जिसकी वजह से यह बगैर शासन की मदद से इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर सकता। यह बात जीडीए ने पहले ही स्पष्ट कर दी थी। इस रूके हुए प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने पिछले दिनों प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन को पत्र लिखकर बजट की मांग की थी। जिसके जवाब में प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन ने जीडीए उपाध्‍यक्ष को यह जानकारी दी है।

End of Feed