Ghaziabad: पांच साल की बेटी ने नहीं दी चादर तो पीटने लगा कसाई बाप, बचाने गई मां तो चाकू से गोद कर दी हत्‍या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:42 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में हत्‍या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चदर न देने पर एक कसाई बाप अपनी पांच साल की बेटी की पिटाई करने लगा, जब पत्‍नी बचाने आई तो उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्‍नी पर चाकू से एक दर्जन से ज्‍यादा वार किए, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटी खेल रही थी, इसलिए पिता की बात को नहीं सुन पाई
  • आरोपी ने सब्‍जी काटने वाले चाकू से बोला पत्‍नी पर हमला
  • आरोपी एक मीट फैक्‍ट्री में करता है जानवर काटने का कार्य

Ghaziabad Crime News: पांच साल की बेटी की पिटाई का विरोध करने पर एक पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्‍या (Murder) कर दी। आरोपी ने अपने पत्‍नी के शरीर पर चाकू (Knife Attack) से एक दर्जन से ज्‍यादा वार किए, जिससे अस्‍पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है। बीती रात हुई इस हत्‍या के मामले में अभी तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्‍त अस्‍पताल में रखवा दिया गया है।

UP Police Ghaziabad

घटना के बाद देर रात शहर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लेते एसएसपी व अन्‍य पुलिस अधिकारी

हत्‍या की यह दिल दहला देने वाली वारदात मसूरी थाना क्षेत्र के मसूरी कस्बे की है। मूलरूप से देवबंद का रहने वाला आरोपी शादाब यहां पर पिछले काफी साल से अपने परिवार के साथ रह रहा है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पास की ही एक मीट फैक्ट्री में जानवर काटने का काम करता है। इसके परिवार में पत्‍नी के अलावा दो बेटे और पांच साल की एक बेटी है। मृतका की बहन भी पड़ोस में रहती है।

End of Feed