गाजियाबाद में विकास की नई पहल; क्रॉसिंग रिपब्लिक, मोहन नगर और नंदग्राम में जल्द होंगे नगर निगम के बड़े प्रोजेक्ट्स

गाजियाबाद नगर निगम शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा हेतु 250 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक अत्याधुनिक मंडपम, संग्रहालय, अस्पताल और खेल क्षेत्र की स्थापना प्रस्तावित है। साथ ही, मोहन नगर में एक भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नंदग्राम में ट्रैफिक व स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण भी किया जाएगा।

गाजियाबाद नगर निगम ने शहर की तरक्की और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसके तहत विजयनगर जोन के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में चार बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे जिसमें एक भव्य मंडप, एक म्यूजियम, एक अस्पताल और एक खेल क्षेत्र है। इसके अलावा, मोहन नगर जोन में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

Municipal corporation will develop Ghaziabad

नगर निगम करेगा गाजियाबाद का विकास (AI Image)

सिटी जोन के नंदग्राम इलाके में एक ट्रैफिक पार्क और आधुनिक स्पोर्ट्स जोन के विकास की भी योजना है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में इन परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों में चल रहे 350 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की, जिनमें सड़क, नाला और बाउंड्री का निर्माण शामिल है।

End of Feed