Ghaziabad Murder: डासना में बीच रास्ते युवक की हत्या, घर लौटते समय हमलावरों ने मारी गोली

गाजियाबाद में 3 हमलावरों ने आसिफ नाम के युवक की हत्या कर दी। वह अपने घर जा रहा था, तभी पैदल पहुंचे हमलावरों ने उसे 3 गोलियां मार दी। जिसमें से एक गोली उसके मुंह से पार निकल गई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षर्शी ने पुलिस को बताया कि 3 हमलावर हाथ में पिस्टल और तमंचा लेकर पहुंचे। उन्होंने युवक को तीन गोली मारी। जिसमें े एक गोली मुंह में लगकर पार निकल गई। जिसके बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का भी गठन किया गया है।

Ghaziabad Murder (1)

मृतक युवक की फाइल फोटो

मृतक की पहचान आसिफ पुत्र अकबर निवासी बड़ा बाजार, डासना थाना वेव सिटी के तौर पर हुई है। वह लेंटर की कटिंग का काम करता था। हमलावरों ने मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में उसकी हत्या हत्या की। जिसकी सूचना मिलने पर मसूरी एसएचओ अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार आसिफ रात में अपने घर लौट रहा था। तभी हमलावर पैदल ही उसके पास पहुंचे और उसे रास्ते में रोक गोली बरसा दी। आरोपियों ने पहली गोली आसिफ के मुंह में मारी जो उसके सिर की तरफ पार निकल गई।

End of Feed