Ghaziabad News: गाजियाबाद में गृहकर जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 02:34 PM IST

Ghaziabad News: गृहकर बकायेदारों पर गाजियाबाद नगर निगम ने सख्‍ती शुरू कर दी है। निगम द्वारा बकायादारों को गृहकर जमा करने के लिए लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। तय समय में कर नहीं जमा करने पर संपत्ति को सील किया जा रहा है। निगम ने जनवरी और फरवरी माह में 610 संपत्ति को सील कर दिया है। वहीं, इस माह एक हजार संपत्ति को नोटिस भेजा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 मार्च के बाद बकायेदारों को देना होगा 12 फीसदी ब्याज
  • जनवरी और फरीवरी माह में 610 संपत्तियां हुई सील
  • फरवरी माह में निगम ने एक हजार बकायादारों को भेजा नोटिस


Ghaziabad News: गृहकर बकायेदारों पर गाजियाबाद नगर निगम अपनी कार्रवाई ते करने जा रहा है। निगम आयुक्‍त ने अधिकारियों को बकायादारों पर सख्‍ती करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद निगम ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि, 31 मार्च के बाद बकायेदार करदाताओं से 12 फीसदी ब्याज के साथ कर वसूल किया जाएगा। इसके अलावा निगम गृहकर जमा करने में तेजी लाने के लिए अपने सभी जोनल कार्यालयों को अब अवकाश के दिन भी खोलेगा। नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिया है कि, बकाया गृहकर नहीं देने वाले संपत्ति को तय समय सीमा के अंदर सील करने की प्रक्रिया को पूरी किया जाए।

Ghaziabad house tax

गृहकर बकायादारों पर निगम की सख्‍ती

बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम में चार लाख 92 हजार कर दाता हैं। इस वित्‍तीय वर्ष में नगर निगम ने 230 करोड़ गृहकर वसूली का लक्ष्‍य रखा था, लेकिन अभी तक सिर्फ 152 करोड़ रुपये ही गृहकर के तौर पर जमा हो सके हैं। अब इस वित्‍त वर्ष के खत्‍म होने में कुछ सप्‍ताह का ही समय बचा है, लेकिन अभी तक 78 करोड़ रुपये गृहकर नहीं जमा हो पाया है। जिसकी वजह से निगम इस साल के शुरुआत से ही सख्‍ती कर रहा है। निगम ने इस साल एक जनवरी से 24 फरवरी तक गृहकर बकायादारों के करीब 610 संपत्तियों को सील किया है। अब इस कार्रवाई में और भी तेजी लाई जा रही है।

End of Feed