गाजियाबाद शर्मिंदा: शादी समारोह में ऑस्ट्रेलियाई बच्चे से हैवानियत की कोशिश, आरोपी को भीड़ ने दबोचा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 05:31 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में एक युवक ने एक बच्‍चे के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की। आरोपी मेरठ का रहने वाला है, वहीं पीड़ित बच्‍चा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। बच्‍चा अपने परिवार के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़ित बच्‍चा अपने परिवार के साथ एक सप्‍ताह के लिए आया है भारत
  • ऑस्ट्रेलियाई परिवार दिल्‍ली के रहने वाले एक परिवार के साथ पहुंचा था शादी में
  • आरोपी को पकड़कर लोगों ने पहले जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

Ghaziabad: एक व्‍यक्ति की घिनौनी करतूत से पूरे गाजियाबाद को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले नौ साल के एक बच्चे के साथ एक युवक ने कुकर्म करने की कोशिश की। आरोपी इस करतूत में सफल हो पाता, इससे पहले ही बच्‍चे के पिता ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को दबोच कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिवार के साथ दिल्ली छतरपुर के रहने वाले अपने एक परिचित के यहां आया हुआ था। वहां से इस शादी समारोह में पहुंचा था।

misdeed with foreign child

शादी समारोह में विदेशी बच्‍चे से कुकर्म की कोशिश

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। यह परिवार कुछ दिन पहले ही एक सप्‍ताह के वीजा पर दिल्ली के रहने वाले अपने एक परिचित के यहां आया है। अपने परिचित के साथ यह परिवार भी मसूरी के फार्म हाउस में आयोजित इस शादी समारोह में आया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान मेरठ गंगानगर निवासी निशांत के रूप में की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने बच्‍चे के साथ दोस्‍ती कर अपनी इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पर पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है।

End of Feed