Ghaziabad: गाजियाबाद के बड़े व्यापारी पर तमंचा तान बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 04:43 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थित जैन शिकंजी के मालिक प्रदीप जैन से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन बदमाशों ने मोदीनगर में कारोबारी को बीच रास्‍ते रोककर तमंचा तान जान से मारने की धमकी दी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कारोबारी से तीन बदमाशों ने 12 जुलाई को मांगी थी रंगदारी
  • पुलिस ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई तो कोर्ट चले गए थे कारोबारी
  • कविनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर शिकायत की जांच

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थित मशहूर जैन शिकंजी के मालिक प्रदीप जैन पर तमंचा तान एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में प्रदीप जैन ने कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धमकी देने का यह मामला बीते 12 जुलाई 2022 का है। उस समय पुलिस ने पीड़ित प्रदीप जैन की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया था, जिसके कारण वे कोर्ट चले गए। अब कोर्ट द्वारा सख्‍त आदेश मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Extortion sought from businessman in Ghaziabad

कारोबारी पर तमंचा तान मांगी एक करोड़ की रंगदारी

प्रदीप जैन ने बताया कि मोदीनगर में उनकी जैन शिकंजी के नाम से एक फर्म है। बीते 12 जुलाई को जब वो ऑफिस जा रहे थे तो मोदी पोन रोड निवासी मोहित ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी को जबरन रोक लिया और सरेआम उस पर तमंचा तान एक करोड़ की रंगदारी मांगी। कारोबारी ने बताया कि मोहित ने उसे धमकी दी कि मोटे पैसे कमा रहे हो और अगर इसे जारी रखना चाहते हो तो उसे एक करोड़ रुपये रंगदारी देनी पड़ेगी। रुपये न देने पर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया जाएगा। घटनास्‍थल पर जब लोगों की भीड़ जमा होने लगी तो तीनों आरोपी वहां से भाग गए।

End of Feed