Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस ने हत्या के एक मामले को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। बीते माह मोदीनगर के सीकरी कलां गांव में गला दबाकर हुई एक महिला के हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह हत्या महिला के नाबालिग नाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। मृतका रिश्ते में आरोपी की नानी लगती थी। आरोपी को लगता था कि उसकी नानी के पास बहुत अधिक पैसा है, इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नानी को लूटने का प्लान बनाया, लेकिन लूट में नाकाम होने पर उसने नानी की गला दबाकर हत्या कर दी।
महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के रहने वाले मनीष और सचिप के तौर पर हुई है। इन आरोपियों को पुलिस ने निवाड़ी रोड से पकड़ा। गाजियाबाद पुलिस दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जहां पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी, वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
