Ghaziabad News: चार साल की मासूम की अपहरण के बाद हत्या, गांव के खंडहर में खून से लथपथ मिला शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2024, 04:35 PM IST

गाजियाबाद में एक चार साल की बच्ची का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में गांव में खंडहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके में बीती रात 4 साल की एक बच्ची का शव गांव के ही खंडहर में मिला। बच्ची शाम को 4 बजे अपने घर से बिस्किट का पैकेट लेने गई थी। शाम 6 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। तलाशी अभियान में गांव में ही बने एक खंडहर नुमा मकान में रजाई के अंदर लपेटा हुआ बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद गांव के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है।

Kidnapping and murder of girl

चार साल की बच्ची का अपहरण और हत्या (सांकेतिक फोटो)

बिस्किट लेने के लिए निकली थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक बच्ची थाना मुरादनगर के रावली सुराना मार्ग स्थित एक गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार शाम चार बजे बच्ची बिस्कुट लेने के लिए अपनी मां से दस रुपए लेकर घर से निकली। जब वह 6 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने चिंता और उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने सबसे पहले गांव में मुनादी कराकर बच्ची की तलाश की। शाम सात बजे के आसपास डायल 112 पर बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और तलाश शुरू की। बच्ची की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया गया।

End of Feed