गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुए बदमाशों समेत 4 गिरफ्तार

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद जिले में पुलिस और लूट की वारदात को अंजाम देने निकले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल आरोपियों के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस की चेकिंग कर रही थी और एक संदिग्ध इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार इन चारों युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया, लेकिन पुलिस को देख रुकने के बजाय तेज गति से बदमाश वहां से ऑटो भगाना लगे। पुलिस ने भागते हुए आरोपियों को देखा और पीछा किया।

Ghaziabad News ​

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार

जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल

पुलिस द्वारा घेरे जाने पर, बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस टीम तुरंत एक्शन लिया और आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली चार में से दो बदमाशों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल हो गए और उन्हें मौके पर ही धर दबोचा गया। पुलिस ने उनके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

End of Feed