Modinagar News: मसालों में मिलावट की करतूत, गड़बड़ हल्दी- लाल मिर्च में हो रही लूट; छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

Modinagar News: मोदीनगर में स्थित अन्नपूर्णा आटा मिल में मसालों में मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी करते हुए 3.5 क्विंटल हल्दी और मिर्च जब्द की। यहां उन्हें सिंथेटिक रंग के पैकेट भी मिले।

Modinagar News: देश में खाने की चीजों में मिलावट का जाल फैलता ही जा रहा है। चावल में प्लास्टिक, दूध में रंग और खोया में मिलावट की खबरें आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन अब मसालों में भी मिलावट के मामले सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मोदीनगर से सामने आया है। यहां स्थित एक मिल में मसालों में मिलावट की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की छापेमारी में पता लगा की मसालों में कपड़ों को रंगने वाला औद्योगिक रंग मिलाया जा रहा है।

Food Safety Department Raids Modinagar spice mill

मसालों में मिलावट की करतूत

मिल में रंग के कई पैकेट

मोदीनगर की अन्नपूर्णा आटा मिल में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था। उन्होंने बताया कि यहां उन्हें सिंथेटिक रंग के कई पैकेट मिले हैं, जिनका मुख्य तौर पर उपयोग औद्योगिक रूप से किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन पैकेट पर जहरीले होने की चेतावनी छपी हुई है। अधिकारी ने बताया कि मिल से 200 किलो हल्दी और 150 किलो लाल मिर्च पाउडर जब्त किया गया है। मसालों की कुल मात्रा में वृद्धि करने के लिए और उन्हें चमकिला दिखाने के लिए रंग मिलाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि उंगलियों के बीच मसाले में अतिरिक्त किरकिरी बनावट महसूस की जा सकती है। उन्होंने बताया की खाद्य विभाग मसाले में खाद्य रंग मिलाने की अनुमति तक नहीं देता है। ऐसे में औद्योगिक उपयोग वाला सिंथेटिक रंग मसाले में मिलाना एक गंभीर अपराध है।

End of Feed