EV Charging को लेकर नहीं होगी परेशानी, नमो भारत ट्रेन के इस स्टेशन पर मिलेगी पूरी सुविधा

Namo Bharat Station: नमो भारत रैपिड रेल के एक स्टेशन पर ईवी चार्जिंग की सुविधा दी जा रही है। नमो भारत स्टेशन पर मिलने वाली ईवी चार्जिंग का लाभ ट्रेन के यात्रियों सहित स्थानीय निवासी भी उठा सकते हैं। आइए आपको ईवी चार्जिंग से संबंधित अधिक जानकारी दें।

Namo Bharat Station: नमो भारत रैपिड रेल के विकास से ने केवल दिल्ली से मेरठ ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों लाभ होगा बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करने वाले लोगों को भी चार्जिंग की सेवा मिल रही है। जी हां आपने सही सुना। अब आपको वाहन को चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। गाजियाबाद के साहिबाबाद नमो भारत ट्रेन स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV Charging) के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया है। ये रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर का पहला इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन है।

EV Charging

नमो भारत ट्रेन के इस स्टेशन पर मिलेगी ईवी चार्जिंग की सुविधा

इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन आपको साहिबाबाद स्टेशन के गेट नंबर 1 पर मिलेगा। यहां सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं नमो भारत के अन्य स्टेशनों पर भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। आइए आपको साहिबाबाद स्टेशन के इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन और अन्य स्थानों पर बनने वाले चार्जिंग स्टेशनों के बारे में बताएं।

End of Feed