गाजियाबाद के विजयनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 25, 2023, 05:37 PM IST

Ghaziabad Vijayanagar Encounter: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, बताते हैं कि इसमें एक को गोली लगी है वहीं दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया है।

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गाजियाबाद पुलिस हिंडन बैराज पर चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया गया बाइक सवार युवकों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशो का पीछा करते हुए गोली चलाई।

ghaziabad encounter

विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है

पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान सलमान निवासी दिल्ली व दूसरा आरोपी शोएब निवासी दिल्ली के रूप में हुई।

End of Feed