पंजाब के किसान आंदोलन का असर मुरादाबाद तक, 22 ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

बीते कुछ समय से पंजाब में किसान आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन का असर यूपी के मुरादाबाद पर भी हो रहा है। आंदोलन के चलते मुरादाबाद मंडल की 22 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसमें 5 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, वहीं कई गाड़ियां रोक-रोकर चलाई जा रही हैं।

पंजाब के किसान आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल पर भी देखने को मिल रहा है। इस आंदोलन के कारण ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यहां से गुजरने वाली 22 ट्रेनों का संचालन बाधित है। रेलवे के सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल के आदित्य गुप्ता ने बताया कि पंजाब में जो किसान आंदोलन हो रहा है उसके कारण फिरोजपुर और अम्बाला मंडल में चलने वाली कई गाड़ियां में परिवर्तन किया गया है।

Train

मुरादाबाद मंडर की 22 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित

किसान आंदोलन से प्रभावित 22 ट्रेनें

वर्तमान में मुरादाबाद मंडल की 22 गाड़ियां है जो आंदोलन के चलते प्रभावित हुई हैं। वहीं पांच ऐसी गाड़ियां है जिनकी ट्रिप को रद्द किया गया है। तीन से चार गाड़ियां ऐसी हैं जिन्हें रोक-रोक कर चलाया जा रहा है। वहीं, अलग-अलग दस गाड़ियां हैं जिन्हें अमृतसर और लुधियाना में शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। कुल 22 गाड़ियां है जो प्रभावित हैं।

End of Feed