हिंडन पर नए पुल से सुहाना होगा सफर होगा! नोएडा-ग्रेनो की दूरी होगी कम; परी चौक के जाम से भी मिलेगी निजात

हिंडन नदी पर एक बार फिर से पुल का निर्माण होने वाला है। इस नदी पर 73 साल पहले पुल बना था। इस पुल के एक लेन का होने के कारण ट्रैफिक जाम की काफी समस्या होती है। लेकिन नया पुल दो लेन का बनाया जाएगा। जिसके निर्माण से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी कम होगी। साथ ही गाजियाबाद और नोएडा के बीच आवाजाही करने में भी आसानी होगी।

New Hindon Bridge: दिल्ली-एनसीआर के लोग जिस हिंडन नदी को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अब उसी नदी पर 73 साल बाद फिर से पुल बनने वाला है। जिसे पूरा करने का टारगेट 2026 तक रखा गया है। इस पुल के बनने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी 10 किमी तक कम हो जाएगी। साथ ही परिचौक पर लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा का सफर भी आसान हो जाएगा।

Meta AI

Meta AI

2 लेन का बनेगा पुल

हिंडन नदी पर सात दशक पहले पुल बनाया गया था। जिसके बाद अब फिर से इस नदी पर नया पुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हिंडन नदी पर पुल बनाने के लिए यूपी सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है। यह पुल 2 लेन का बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 290 मीटर होगी। इस पुल का काम 2019 में शुरू हुआ था। उस दौरान पुल का 30 फीसदी काम पूरा हो गया था। जिसके बाद निर्माण कार्य रुक गया था। जिसके बाद इसका निर्माण कार्य फिर से किया गया है।

End of Feed