दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को कल से ही भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। कल शाम तेज हवाओं और बारिश के बाद एक बार फिर आज हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम की जानकारी देने वाली विभिन्न Apps के अनुसार अगले तीन घंटे में यानी साढ़े पांच बजे से रात साढ़े 8 बजे तक बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है। हालांकि, इसके बाद भी रात साढ़े 9 बजे भी बारिश की संभावना 50 फीसद से ज्यादा है।
शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। साढ़े पांच बजे बारिश की संभावना 70 फीसद तक है। जबकि साढ़े 6 बजे 52 फीसद, साढ़े 7 बजे 40 फीसद और साढ़े 8 बजे बारिश की संभावना 66 फीसद तक है।
इस बीच आज दिनभर गर्मी का प्रकोप कम देखने को मिला। तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहा, जबकि कल यानी शनिवार को तापमान 35 और रविवार को 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद सोमवार से पारा तेजी से बढ़ेगा को सोमवार को 37, मंगलवार को 39 और बुधवार को 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
कल यानी शनिवार 12 अप्रैल को भी बारिश की हल्की संभावना जतायी गई है। सुबह के समय आसमान साफ रहने की संभावना है, जबकि दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद आसमान में बादल आ सकते हैं, जिसकी वजह से प्रचंड धूप से कुछ राहत मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
