गाजियाबाद

मेरठ में जुआ गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने होटल से पकड़े 31 जुआरी; 17 लाख रुपये भी बरामद

Meerut Gambling Gang: मेरठ के एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 31 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 17 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर लोग दूर-दूर से जुआ खेलने के लिए आते थे।

Image

मेरठ में जुआ गिरोह का पर्दाफाश

Meerut Gambling Gang: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार की देर रात एक होटल में छापा मारकर जुआ गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 31 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान 17 लाख रुपए की बरामदगी भी की गई। इसके साथ ही पुलिस ने 35 मोबाइल बरामद करते हुए 21 चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां भी जब्त की।

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अवनीश कुमार ने बताया कि देर रात एक सूचना मिली कि थाना दौराला के पास मुजफ्फरनगर सीमा के एक होटल में लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और घटनास्थल से लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान जांच के क्रम में 17 लाख रुपए भी बरामद हुए। उन्होंने आगे बताया कि एक अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। इस पूरी घटना में किसकी संलिप्तता है, उसकी भी जांच की जा रही है।

जुआ खेलने दूर-दूर से आ रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे थे। पुलिस को बहुत दिनों से इसकी जानकारी मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने सबूत इकट्ठा करना शुरू किया और जांच को भी तेज किया गया। अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस का शक जब पुख्ता हो गया तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। इसी तरह नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल में भी लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। इस मामले में एक राजनीतिक पार्टी के नेता का नाम भी सामने आया है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद से वह फरार है। इस मामले की तेज जांच के लिए पुलिस ने कई टीम का गठन किया है, जो कार्रवाई कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि जुआ का अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था। पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है, जिससे तमाम आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा सके।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें