Rapid Rail Inauguration: रैपिड रेल विजयादशमी का गिफ्ट, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

गाजियाबाद में रैपिड-एक्स रेल को हरी झंडी दिखाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम ने कहा-नमो भारत के रूप में विजयादशमी के पूर्व इस नए उपहार के लिए 25 करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए आपका स्वागत करता हूं।

गाजियाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गाजियाबाद से रैपिड-एक्स रेल को हरी झंडी दिखा दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ ट्रेन में सफर किया। पहले चरण में ट्रेन गाजियाबाद से दुहाई तक चलेगी। इसका किराया 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है। इस रैपिड एक्स को देश की मिनी बुलेट ट्रेन की संज्ञा दी जा रही है। यह भारत की इसके संचालन से यूपी के मेरठ-गाजियाबाद में आर्थिक विकास के रफ्तार पकड़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। दशहरे से पहले यूपी को मिले इस उपहार से सीएम योगी गदगद दिखे। उन्होंने संबोधन के दौरान पीएम मोदी का आभार भी जताया।

Rapid Rail Inauguration

रैपिड रेल का उद्घाटन

CM ने जताया आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि रैपिड रेल जिसे पीएम मोदी देश को समर्पित कर रहे हैं, नमो भारत के रूप में विजयादशमी के पूर्व इस नए उपहार के लिए 25 करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए आपका स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा- साढ़े 9 साल में इस देश ने वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर को डेवलप होते हुए देखा है। देश में एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन बने हैं। इसके अलावा अमृत भारत के तहत 500 स्टेशन के पुनरुद्धार को भारत के लिए कीर्तिमान हैं।

End of Feed