अमरोहा में हाईस्कूल की छात्रा ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Amroha News: यूपी के अमरोहा में घर से स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृश्यता में तो मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।

Amroha Suicide

10वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

दसवीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रविवार को बताया कि अमरोहा के भानपुर के निकट 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जीआरपी के मुताबिक, गजरौला शहर के अवंतिका नगर मोहल्ले की रहने वाली महक 16 वर्ष की थी और 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी। महक शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी और उसने शहर के भानपुर के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

End of Feed