गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में चेन स्नैचर गिरफ्तार, गोली लगते ही टूटी बदमाश की अकड़, बोला- 'गलती हो गई साहब'

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मोबीन बताया। वह नोएडा-एनसीआर में राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं से चैन और मोबाइल छीनकर दिल्ली में बेचता था।

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान मोबीन के तौर पर हुई है। वह दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल और चैन लूटता था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

Ghaziabad Police Encounter

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़

बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दिखा बदमाश

इंदिरापुरम पुलिस के अनुसार, हाल ही में इलाके में महिलाओं से चेन स्नैचिंग और लूट की कई घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस टीम मिशन शक्ति के तहत इन मामलों की जांच कर रही थी। पुलिस को रूटीन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि बदमाश मोबीन इलाके से गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने बेचूंगां सेक्टर-2 के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक हिंडन पुल की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया गया।

End of Feed