Meerut: अब्दुल्ला रेजीडेंसी के अवैध हिस्से पर बुलडोजर एक्शन; जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित अब्दुल्ला रेजीडेंसी में अवैध निर्माण और सांप्रदायिक भेदभाव के आरोपों के चलते प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। जांच में 300 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा पाए जाने के बाद बाउंड्रीवाल गिरा दी गई। यह कार्रवाई योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत की गई।

Abdullah Residency Meerut Controversy: मेरठ के हापुड़ रोड पर स्थित अब्दुल्ला रेजीडेंसी कॉलोनी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब बुलडोजर एक्शन तक पहुंच गया है। योगी सरकार की सख्ती के तहत अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कॉलोनी के पीछे के हिस्से की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हिंदुओं को प्रवेश और प्रॉपर्टी खरीदने से रोकने के आरोपों के बाद हुई। मेरठ के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हापुड़ रोड पर पिछले 10 वर्षों से विकसित हो रही अब्दुल्ला रेजीडेंसी पर सांप्रदायिक भेदभाव के गंभीर आरोप लगे थे।

Meerut: अब्दुल्ला रेजीडेंसी के अवैध हिस्से पर बुलडोजर एक्शन; जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दावा किया कि यहां केवल मुस्लिम समुदाय के लोगों को ही फ्लैट या प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जबकि हिंदू खरीदारों को ‘नो एंट्री’ का बोर्ड दिखाया जा रहा है। कॉलोनी में कुल 75 प्लॉट्स में से मात्र 4 ही हिंदू समुदाय के पास हैं, जो 90% से अधिक मुस्लिम खरीदारों की ओर इशारा करता है। इसके अलावा, कॉलोनी के अंदर मस्जिद निर्माण की योजना भी विवाद का कारण बनी। मंत्री तोमर ने डीएम को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की और चेतावनी दी कि यदि खामियां पाई गईं तो बुलडोजर जरूर चलेगा। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया।

End of Feed