Bulandshahr Accident: पुलिया से टकराकर कार में लगी भीषण आग; 5 लोगों की जलकर मौत

बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। जिससे कार में आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर ग्राम जानीपुर के पास हुआ, जब एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

AI

पुलिया से टकराकर कार में लगी आग (AI Image)

शादी से वापस लौटते समय हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कार में सवार छह लोग जनपद बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के चमनपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

End of Feed