Baghpat News: पति को शादी में मिला धोखा, होटल में बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई पत्नी; छत से कूदकर हुई फरार

बागपत में महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई। पति उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस के साथ होटल पहुंचा, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक विवाहिता को उसके पति ने उसके कथित प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले विवाहिता होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। उसके प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

Bhagpat

छत से कूदकर फरार हुई महिला

12 फुट ऊंची छत से कूदी महिला

बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार को बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक होटल की है। उनके अनुसार, महिला अपने कथित प्रेमी शोभित के साथ होटल आई थी लेकिन तभी उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, महिला पति को देखकर घबरा गई और होटल की करीब 12 फुट ऊंची छत से कूदकर भाग निकली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला को छत से कूदते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed