बागपत में फर्जी फाइनेंस कंपनी का पर्दाफाश; बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बागपत जिले में एक कथित फर्जी फाइनेंस कंपनी ने निवेशकों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इस मामले में पुलिस ने सिने अभिनेता श्रेयस तलपड़े, आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने प्रचार-प्रसार में बॉलीवुड हस्तियों का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतकर 500 से अधिक निवेशकों से निवेश जुटाया।

Baghpat Fake Finance Scam: बागपत जिले में एक कथित फर्जी फाइनेंस कंपनी द्वारा निवेशकों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने सिने अभिनेता श्रेयस तलपड़े, आलोक नाथ समेत 22 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि लोनी में स्थित अर्बन स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में अपने एजेंटों के माध्यम से निवेश योजनाएं संचालित कीं। कंपनी ने निवेशकों को यह वादा किया कि उनके निवेश की गई राशि एक वर्ष में दोगुनी हो जाएगी।

FIR Against Shreyas Talpade, Alok Nath and 22 Others in Fake Finance Company Scam (Photo: PTI/ANI)

श्रेयस तलपड़े, आलोक नाथ और 22 अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी फाइनेंस कंपनी स्कैम में FIR दर्ज (फोटो: PTI/ANI)

प्रचार-प्रसार में बॉलीवुड कलाकारों का इस्तेमाल

एएसपी प्रवीण सिंह चौहान के अनुसार, कंपनी ने अपने प्रचार-प्रसार में बॉलीवुड कलाकारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि श्रेयस तलपड़े को प्रमोटर और आलोक नाथ को ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश किया गया, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ। इस भरोसे के कारण 500 से अधिक लोगों ने क्षेत्र में लाखों रुपये का निवेश किया। पुलिस के अनुसार, जब एक साल बाद निवेशकों ने अपनी राशि वापस लेने का प्रयास किया, तो कंपनी का कार्यालय बंद मिला और किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद निवेशकों को यह समझ आया कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं।

End of Feed