Ghaziabad: बेखौफ बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास से किया छात्र को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर जानलेवा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 01:34 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में बेखौफ बदमाश पुलिस के सामने भी वारदात करने से नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामले में संजयनगर सेक्टर 23 पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने पहले 11वीं के एक छात्र को अगवा करने की कोशिश की, जब दूसरे छात्र ने इसका विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • संजयनगर सेक्टर 23 पुलिस चौकी के पास वारदात
  • दो कार में सवार होकर आए आरोपियों ने की मारपीट
  • पास की महिला ने छात्र को आरोपियों से बचाया

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट बन चुका है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। बेखौफ बदमाश पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला संजयनगर सेक्टर 23 पुलिस चौकी से आया है। यहां पर डीडीपीएस के एक छात्र का कुछ बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। जब साथ में जा रहे दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने छात्र के सिर पर गमले से वार किया। जिससे उसका सिर और कान पर गंभीर चोटे आई। इसके बाद आरोपियों ने छात्र को जबरन अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, छात्र की चीखने की आवाज सुनकर पास की एक महिला वहां पहुंचकर आरोपियों से भिड़ गई और छात्र को अगवा होने से बचाया।

Ghaziabad Crime

सुरक्षा जायजा लेने में जुटे गाजियाबाद पुलिस अधिकारी

इस मामले में न्यू फ्रेंड्स कालोनी की रहने वाली अनिता की तरफ से पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया है। अनिता ने बताया कि, उनका बेटा तनिष्क अपने दोस्त विकास के साथ पैदल ही स्कूल से घर आ रहा था। जब दोनों संजयनगर सेक्टर 23 पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो पीछे से दो कारों में सवार होकर आए 10 से 12 लोग पहुंचे और विकास के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन कार में बैठाने लगे। यह देख तनिष्‍क ने अपने दोस्‍त को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपितों ने विकास को छोड़ तनिष्क को पीटना शुरू कर दिया। मौका देश विकास वहां से बचकर भाग गया।

End of Feed