Delhi Meerut Expressway: एक के बाद एक भिड़ीं 30 गाड़ियां, कई हुईं चकनाचूर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 19, 2023, 05:08 PM IST

Delhi Meerut Expressway: गाजियबाद के मसूरी थाना इलाके में रविवार को बड़ा हादसा देखने को मिला, जहां दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मिली जानकारी के अनुसार कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Delhi Meerut Expressway: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक के बाद एक 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में कई गाड़ियों चकनाचूर हो गईं हैं। साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

delhi meerut expressway

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट

कब की है घटनाा

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब आठ बजे की है। गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) रामानंद कुशवाहा ने कहा- "सुबह घना कोहरा था और इस वजह से वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। ऐसे में कोहरे के कारण अचानक एक कार हाईवे पर रुक गई। एक वाहन कार के ठीक पीछे था और उसे भी अचानक से ब्रेक मारना पड़ गया। जिसके बाद एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराती रहीं।"

End of Feed