तीन हजार लोगों को जल्द मिलेगा सपनों का आशियाना, GDA ने अपने हाथ में ली PM आवास योजना के प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी

गाजियाबाद में तकरीबन सात साल बाद तीन हजार आवंटियों को फ्लैट मिलने की उम्मीद जगी है। जानकारी के मुताबिक, अब जीडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी प्रोजेक्ट में बाहरी विकास कार्य कराने की योजना बनाई है। ऐसे में मंगलवार को बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण करीब छह महीने में ये सभी काम करा लेगा।

करीब सात साल बाद गाजियाबाद में उम्मीद की नई किरण जगी है, जहां तीन हजार आवंटियों को फ्लैट मिलेंगे। अब जीडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी प्रोजेक्ट में बाहरी विकास कार्य कराने की योजना बनाई है। इस पर 17.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंगलवार को बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण करीब छह माह में ये सभी कार्य कराएगा, जिसके बाद फ्लैटों पर कब्जा देना शुरू कर देगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पांच प्रोजेक्ट में कुल 3,496 फ्लैट बनाए हैं।

3 Thousand Flats to be alloted by GDA

GDA द्वारा 3 हजार फ्लैट होंगे आवंटित

ऐसे में लाभार्थियों को अभी तक फ्लैटों पर कब्जा नहीं मिल पाया है। इसका मुख्य कारण प्रोजेक्ट का बाह्य विकास कार्य नहीं हो पाना है, जो अन्य विभागों को करना है। जीडीए ने अपने हिस्से का काम कराने के लिए सभी विभागों को कई बार पत्र लिखा है, लेकिन किसी भी विभाग ने इन प्रोजेक्ट में काम शुरू नहीं किया है। अब प्राधिकरण पांचों प्रोजेक्ट का सारा काम खुद कराएगा। जल निगम को 1.86 करोड़ रुपये की लागत से मधुबन बापूधाम में जलापूर्ति करनी थी।

End of Feed