Ghaziabad News: मेयर सुनीता दयाल ने 2 नाबालिगों को हिंडन में मांस फेंकते पकड़ा, बोलीं- 'कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी'

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में मेयर सुनीता दयाल ने हिंडन नदी में पशु का मांस फेंकने जा रहे दो नाबालिग मदरसा छात्रों को रंगे हाथों पकड़ा। मेयर की सख्त चेतावनी के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है और मदरसा संचालक को हिरासत में ले लिया है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार दोपहर कनावनी पुलिया के पास हिंडन नदी में प्लास्टिक की बोरी में भरकर मांस फेंकने जा रहे 14 और 15 साल के दो नाबालिग किशोरों को गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों किशोर पास के ही एक मदरसे के छात्र हैं और उन्हें मदरसा संचालक ने यह मांस नदी में फेंकने के लिए दिया था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेयर पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत देती नजर आ रही हैं।

ghaziabad News mayor meat controversy

घटना के बारे में बताते हुए मेयर सुनीता दयाल ने जारी किया वीडियो (X/@sunitadayalbjp)

कूड़े के ढेर की जांच करने रुकी थीं मेयर

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि रविवार दोपहर वह कनावनी इलाके से होकर गुजर रही थीं। रास्ते में कनावनी पुलिया के पास बाईं ओर कूड़े का एक बड़ा ढेर देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा ली। वह यह जांचने के लिए उतरी थीं कि जब नगर निगम की गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा उठाती हैं, तो यहां कौन कचरा फेंक रहा है। इसी दौरान उनकी नजर दाईं ओर साइकिल के साथ खड़े दो किशोरों पर पड़ी, जिनके पास एक प्लास्टिक का कट्टा (बोरी) था। शक होने पर जब मेयर और उनके गनर्स ने बच्चों को रोककर पूछताछ की, तो पहले बच्चों ने कूड़ा होने की बात कही, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि बोरी के भीतर मांस है।

End of Feed