Ghaziabad News: गाजियाबाद में नीति खंड चौकी के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग

गाजियाबाद के नीति खंड 2 की एक बिल्डिंग में आज भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विक्राल रूप ले लिया, जिसका धुंआ दूर तक देखा गया।

Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर गाजियाबाद के नीति खंड-2 (Niti Khand 2) में आज यानी मंगलवार 5 मई को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई। यह बिल्डिंग नीति खंड-2 में प्लॉट नंबर 495 में बनी है। हालांकि, अभी तक हताहतों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन आग ने विक्राल रूप ले लिया और बिल्डिंग से उठता काला धुंआ दूर तक देखा जा सकता है।

Ghaziaba news Fire

गाजियाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार बेसमेंट में कर्मचारी के घर सिलेंडर से लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने की कोशिशें शुरू हुईं और आग पर काबू पा लिया गया। चीफ फायर ऑफिसर ने इस घटना में किसी के हताहत होने की बात से इनकार किया है। गर्मियों में आग लगने की कई घटनाएं देशभर में अक्सर सामने आती रहती हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान होता है।

End of Feed