Ghaziabad News: चलती कार में चल रहा था भ्रूण लिंग जांच रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने चलती कार में अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त हुई।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीम ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो किसी बंद कमरे या अस्पताल में नहीं, बल्कि चलती कार के अंदर अवैध भ्रूण लिंग जांच का नेटवर्क चला रहा था। शनिवार देर रात हुई इस बड़ी कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मामले की जांच पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) सेल और पुलिस द्वारा की जा रही है।

Ghaziabad Crime

गाजियाबाद में चलती कार में हो रही थी भ्रूण लिंग जांच, 4 आरोपी गिरफ्तार

कार से बरामद हुई पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गिरोह कार में पोर्टेबल मशीन की मदद से अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कर रहा है। सूचना के आधार पर शनिवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र में कार संख्या UP14 FL 9355 को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान कार से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए। इसके बाद टीम ने मौके से संदीप, सलमान, शाहिद और तरलोक को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed