शहर

क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है... दोस्त को फोन कर बुलाया और पेट में घोंप दिया चाकू

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव है। पुलिस ने असद, नवाब और फरहान समेत अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

घटना के समय का स्क्रीनग्रैब, इनसेट में मृतक

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad Crime News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है। यहां नवनीत विहार इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय सूर्या चौहान की कुछ युवकों ने सरेआम चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को तुरंत नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद से ही क्षेत्र में भारी रोष और तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुरानी रंजिश में किया जानलेवा हमला

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, यह घटना 28 मई की शाम करीब 3:30 बजे की है। मृतक सूर्या चौहान और आरोपी युवक पहले से एक-दूसरे के परिचित थे। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सूर्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास एक गली में बुलाया गया। जब सूर्या वहां पहुंचा, तो पहले से घात लगाकर बैठे असद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने सूर्या को दबोचकर उस पर बड़े चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

परिजनों और चश्मदीदों के सनसनीखेज दावे

शोर सुनकर सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी मां तुरंत मौके पर भागे, लेकिन तब तक हमलावर सूर्या को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो चुके थे। घटना के समय मृतक के साथ मौजूद चश्मदीद युवकों ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। उनके अनुसार, हमला करने से ठीक पहले आरोपियों ने सूर्या को पास बुलाया और कथित तौर पर उससे कहा, "क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?" और इसके तुरंत बाद उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया। अस्पताल के बाहर रोती-बिलखती मृतक की मां ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों ने उनके बेटे से बकरा काटने की बात कहकर पेट में चाकू घोंपा। मां का कहना है कि जैसे उनकी बेटे की हत्या की गई, आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

वारदात के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मौके पर खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी

इस पूरे मामले पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अबतक 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इनमें से तीन नामजद आरोपी हैं।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article