Ghaziabad News: छुट्टी न मिलने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, बैंक मैनेजर की ले ली जान

गाजियाबाद के लोनी इलाके में बैंक मैनेजर की सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी सैलरी कटौती और छुट्टी न मिलने से नाराज था। घटना के बाद घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार को एक बैंक के अंदर सनसनीखेज वारदात हुई। जहां बैंक के मैनेजर को सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि ने सैलरी और छुट्टी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपी गार्ड ने गुस्से में आकर मैनेजर को गोली मार दी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय अभिषेक कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

Crime

सिक्योरिटी गार्ड ने की बैंक मैनेजर की हत्या (सांकेतिक फोटो)

बैंक के केबिन में चली गोली

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरक्षा गार्ड रविंद्र हुड्डा (50) अपने साथी शिशुपाल (57) के साथ सोमवार को बैंक पहुंचा और सीधे मैनेजर के केबिन में घुस गया। जहां दोनों के बीच पहले से चल रहे सैलरी और छुट्टी के विवाद को लेकर बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर हुड्डा ने मैनेजर पर गोली चला दी। जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed