Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों हरियाणा के झज्जर से हरिद्वार जा रहे थे। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।

Ghaziabad Accident News: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की जान चली गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत (सांकेतिक फोटो)

हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा

यह हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले थे। तीनों लोग कांवड़ यात्रा के लिए बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed