MP News: मनासा में GBS से दो मरीजों की मौत, अलर्ट मोड पर सरकार; स्पेशल वार्ड और कंट्रोल रूम के निर्देश

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा कस्बे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) के प्रकोप से दो मरीजों की मौत हो गई है और अब तक 14 मरीज सामने आए हैं। हालात की समीक्षा के लिए उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मनासा का दौरा किया। साथ ही नियंत्रण कक्ष, विशेष वार्ड, एंबुलेंस और घर-घर सर्वे जैसे कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा कस्बे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) के प्रकोप के दौरान दो मरीजों की मौत के बाद राज्य सरकार ने रोगियों की पहचान और उनके बेहतर इलाज के लिए शनिवार को बड़े अभियान की घोषणा की। जीबीएस के प्रकोप से निपटने के लिए मनासा में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, सरकारी अस्पताल में इस बीमारी के रोगियों के लिए विशेष वॉर्ड बनाने और अन्य इंतजामों के निर्देश दिए हैं।

MP GBS

मनासा में हालात की समीक्षा को पहुंचे उप-मुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम ने किया मनासा का दौरा

एमपी के उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मनासा का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक करके हालात की समीक्षा की। बैठक में राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी भी शामिल थे। बैठक के बाद शुक्ल ने संवाददाताओं को बताया कि मनासा में जीबीएस के शुरुआती मरीजों की पहचान 12 जनवरी को हुई जो जयपुर और अहमदाबाद के अस्पतालों में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि करीब 35,000 की आबादी वाले मनासा में जीबीएस के अब तक 14 मरीज मिले हैं और उनके इलाज का खर्च प्रदेश सरकार उठा रही है।

End of Feed