गायत्री परिवार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हजारों लोगों ने एक साथ किया सामूहिक प्रज्ञा योग

Gayatri Pariwar World Record: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित शताब्दी समारोह 2026 के दौरान सबसे बड़े सामूहिक प्रज्ञा योग का रिकॉर्ड बनाया गया। तीन दिवसीय जन्म शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

Gayatri Pariwar World Record: अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित शताब्दी समारोह 2026 के दौरान सबसे बड़े सामूहिक प्रज्ञा योग का रिकॉर्ड बनाया गया। यह रिकॉर्ड 1 नवंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया, जब हजारों प्रशिक्षित साधकों ने गायत्री मंत्र के जाप के साथ 16 आसनों वाले प्रज्ञा योग प्रोटोकॉल को एक साथ किया। यह विशाल आध्यात्मिक आयोजन तीन शताब्दियों का प्रतीक बना- अखंड दीपक शताब्दी, माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना शताब्दी।

Yoga

गायत्री परिवार (फोटो साभार- ANI)

20 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय जन्म शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पहले दिन 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। महोत्सव का उद्घाटन दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और महोत्सव के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण भारत सरकार द्वारा परम वंदनीया माता जी की स्मृति में जारी किया गया स्मारक डाक टिकट रहा। इंडिया पोस्ट द्वारा तैयार इस डाक टिकट को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जारी किया, जिसके बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा और कई लोग भावुक हो गए।

End of Feed