Noida News: मतगणना के दिन यहां न आना, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, इसे जरूर देख लेना

Noida News: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मतगणना फूल मंडी इलाके में होगी। मतगणना को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यहां कई रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है और उनके लिए एक डायवर्सन योजना तैयार की गई है।

Noida News: गौतमबुद्ध नगर सीट पर मतगणना की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा शामिल है। इसमें से तीन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गौतमबुद्ध नगर सेक्टर 88 में स्थित फूल मंडी इलाके में की जाएगी, वहीं अन्य दो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बुलंदशहर में की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि फूल मंडी इलाके में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मतपत्रों की गणना की जाएगी। फुल मंडी में मतगणना के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। यदि आप भी आने-जाने के लिए फूल मंडी के आसपास की सड़कों का प्रयोग करते हैं तो आपको जारी ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करना आवश्यक है।

Noida Traffic Police

मतगणना के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मतगणना के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

सेक्टर 88 में स्थित फूल मंडी इलाके के आसपास के रास्तों में बदलाव किया गया है। यहां मतगणना के काम के लिए आने वाले वाहनों के अलावा सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। अन्य वाहनों को यहां आने से रोकने के लिए और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी तैयार की है। आइए आपको उसके बारे में बताएं-

End of Feed